महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर, आयुष्मान योजना के प्रति किया जागरूक
कठूमर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कठूमर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ. जवाहर सिंह सैनी ने की। इस अवसर पर उन्होंने ‘घर-घर आयुष्मान, हर घर आयुष्मान – देश हो रहा आयुष्मान’ के संकल्प को साकार करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसलिए अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं के स्वास्थ्य, उनके अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है।
इस अवसर पर महिला अधिकारी राजवती, रिंकी, स्वाति, शर्मिला, निक्की, नेहा और मौसम सहित सीएचसी में उपचार के लिए आई महिलाओं का स्वागत और सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण कुमार यादव, मुरारी, प्रहलाद, सतीश, नंदराम, हरीशंकर, शेरसिंह, जगपत सिंह, रामेश्वर दयाल, जितेंद्र सिंह और तनुज कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी जानकारियां दी गईं तथा आयुष्मान योजना के अधिक से अधिक लाभार्थी जोड़ने का आह्वान किया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


