More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में राजस्थान पुजारी महासंघ का भव्य होली मिलन समारोह

    अलवर में राजस्थान पुजारी महासंघ का भव्य होली मिलन समारोह

    हनुमान मंदिर में फूलों, इत्र और चंदन की होली खेलकर दिया प्रेम व भाईचारे का संदेश

    अलवर। राजस्थान पुजारी महासंघ की ओर से रविवार को अलवर के हनुमान सर्किल स्थित श्री हनुमान मंदिर में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पुजारियों और श्रद्धालुओं ने फूलों की होली, इत्र की होली और चंदन की होली खेलकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।

    महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में पुजारी समाज के लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलवर शहर के यातायात निरीक्षक टीआई संजय शर्मा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में होली के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं।

    समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी भी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र आचार्य सहित महासंघ के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में महेशचंद शर्मा, मोनू शर्मा, पंडित विवेकानन्द शर्मा, राजकुमार शर्मा, योगानंद शर्मा, अनिल शर्मा, योगेश शर्मा, ब्रजबिहारी शर्मा, राकेश शर्मा, खुशीराम शर्मा, अशोक शर्मा, गोपाल शर्मा, कंचन शर्मा तथा अनीता जोशी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

    समारोह में संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धा और भक्ति के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और भगवान की आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।

    यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और पारंपरिक त्योहारों की जीवंतता का सुंदर उदाहरण बना

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here