More
    Homeराजस्थानखैरथलकारगिल विजय को नमन, वीर सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

    कारगिल विजय को नमन, वीर सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

    27वें कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, जिला कलक्टर ने वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

    खैरथल। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खैरथल एवं एक्स सर्विसमैन लीग खैरथल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कृष्णा वाटिका में 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

    समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अतुल प्रकाश रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं, शहीद परिवार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एन.के. शर्मा ने कारगिल युद्ध के इतिहास, उसकी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों तथा भारतीय सेना के अदम्य शौर्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

    मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले वीर सैनिकों एवं वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए सैनिकों का त्याग और समर्पण प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

    कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शामिल रहे सैनिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए युद्ध के दौरान के साहस, संघर्ष और देशभक्ति की प्रेरक गाथाएं सुनाईं। उनके अनुभवों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया।

    समारोह के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय तथा वीर शहीद अमर रहें के जयघोष किए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here