More
    Homeराजस्थानअलवरकार्रवाई: साइबर संग्राम 2.0 में म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

    कार्रवाई: साइबर संग्राम 2.0 में म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

    अभियान में तेज कार्रवाई: साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा

    कठूमर। क्षेत्र में साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “साइबर संग्राम अभियान 2.0” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट के खाताधारक आरोपी मदन लाल उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है।

    जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि जिले में ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, ओएलएक्स फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, फर्जी एटीएम और फर्जी सिम (POS) जैसे साइबर अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी एवं वृताधिकारी कठूमर राजेश विद्यार्थी के सुपरविजन में थानाधिकारी रामजीलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ साइबर पोर्टल, 1930 पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर शिकायतें दर्ज थीं।

    जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 107/26 के तहत धारा 318(4), 316(2), 61(2), 112(2) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

    गिरफ्तार आरोपी मदन लाल मीना उर्फ भूरा (35 वर्ष) पुत्र मुरारी लाल, निवासी बेसर पायसा, भनोखर, थाना धोलागढ़ देवी, जिला अलवर का रहने वाला है।

    इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामजीलाल (पु.नि.), स.उ.नि. ब्रजमोहन, हेड कांस्टेबल ब्रजपाल (1542), कांस्टेबल सुरेश (2006) और कांस्टेबल विश्वेंद्र (819) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    एसपी सुधीर चौधरी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here