More
    Homeराजस्थानअलवरकालीमोरी में तीन युवाओं की मौत पर जूली बोले-आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी...

    कालीमोरी में तीन युवाओं की मौत पर जूली बोले-आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करे पुलिस

    कानून व्यवस्था पर सरकार से जवाब मांगते हुए जूली ने कहा- साक्ष्य मौजूद होने के बावजूद गिरफ्तारी में देरी समझ से परे

    अलवर। कालीमोरी में तीन युवाओं की मौत की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना को बेहद पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

    जूली ने कहा कि जिस घटना में तीन युवाओं की जान चली गई, उसने पूरे अलवर को झकझोर कर रख दिया है। तीन परिवारों पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे कठिन समय में सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया जाए और घटना के जिम्मेदार लोगों को कानून के शिकंजे में लाया जाए।

    आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी समझ से परे

    टीकाराम जूली ने कहा कि घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। उनके अनुसार दुर्घटना में शामिल कार मौके पर छोड़ी गई है और सीसीटीवी फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

    जूली ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिस के पास उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है तो आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने पुलिस से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

    कानून व्यवस्था पर सरकार से मांगा जवाब

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मामला केवल तीन युवाओं की मौत तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे अलवर की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आमजन के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

    जूली ने सरकार से कानून व्यवस्था को लेकर जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि शहर में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है।

    निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई की मांग

    टीकाराम जूली ने पुलिस प्रशासन से कालीमोरी घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई हो।

    उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के साथ ही अलवर शहर में कानून-व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। जूली ने कहा कि तीन परिवारों ने अपने युवाओं को खोया है, ऐसे में सरकार और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ पूरे मामले में तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here