अलवर में पेंशन विरोध प्रदर्शन | वैधता अधिनियम पर उठाए सवाल
अलवर। राजस्थान पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने बुधवार को मिनी सचिवालय पहुंचकर हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए वैधता अधिनियम 2025 को वापस लेने की मांग की गई।
ज्ञापन में पेंशनर्स ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह अधिनियम उनके हितों के खिलाफ है, जिससे भविष्य में पेंशन से जुड़े लाभ प्रभावित हो सकते हैं। उनका कहना है कि इस कानून के लागू होने से पेंशन में बढ़ोतरी रुक सकती है और पुराने पेंशनर्स के साथ भेदभाव होने की आशंका भी है।
पेंशनर्स ने कहा कि इस निर्णय को लेकर उनमें भारी आक्रोश है और देशभर में इसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि इस “काले कानून” को जल्द से जल्द वापस लिया जाए, ताकि पेंशनर्स के अधिकार सुरक्षित रह सकें।
प्रदर्शन के दौरान पेंशन समाज के कई सदस्य मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


