अलवर के तीजकी घाट पर लापरवाही का मामला | दाह संस्कार के बाद अस्थियां गायब
अलवर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तीजकी श्मशान घाट में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वृद्ध महिला के दाह संस्कार के बाद अस्थियां बदल जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार फूटी खेल निवासी सुनील सैनी की माता कल्ली देवी का 23 मार्च को निधन हो गया था। उनका दाह संस्कार तीजकी श्मशान घाट पर किया गया। बुधवार को परिजन तीये की रस्म निभाने श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन वहां अस्थियां गायब मिलीं।
मामले की जानकारी लेने पर श्मशान घाट पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों से पता चला कि बुध विहार निवासी सर्वेश शर्मा गलती से कल्ली देवी की अस्थियां अपने परिजन की समझकर ले गए और उनका विसर्जन भी कर दिया।
यह जानकारी सामने आते ही पीड़ित परिवार में भारी रोष व्याप्त हो गया। परिजन इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


