More
    Homeराजस्थानखैरथलकिशनगढ़बास में एफएसटीपी प्लांट शुरू, एक फोन पर पहुंचेगी गाड़ी

    किशनगढ़बास में एफएसटीपी प्लांट शुरू, एक फोन पर पहुंचेगी गाड़ी

    सेफ्टी टैंक सफाई के लिए एफएसटीपी प्लांट की सुविधा, नागरिकों को नहीं देना होगा कोई शुल्क

    किशनगढ़बास। नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत भरी खबर है। अब सेफ्टी टैंक खाली कराने के लिए लोगों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। नगर पालिका की ओर से गांव बासड़ा में एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) शुरू कर दिया गया है। इसके माध्यम से नागरिकों को घर बैठे निशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

    नगर पालिका प्रशासन के अनुसार घरेलू और व्यावसायिक संस्थानों के सेफ्टी टैंक की सफाई के लिए अब निजी टैंकरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल एक फोन कॉल पर नगर पालिका की गाड़ी संबंधित स्थान पर पहुंचेगी और सेफ्टी टैंक को खाली कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करेगी।

    इस सेवा का लाभ लेने के लिए नागरिकों को नगर पालिका के सुपरवाइजर के मोबाइल नंबर 7232002300 पर संपर्क करना होगा। सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंचेगी और सेफ्टी टैंक की सफाई का कार्य करेगी। इसके बाद एकत्रित अपशिष्ट को बासड़ा स्थित एफएसटीपी प्लांट में पहुंचाकर सुरक्षित तरीके से निस्तारित किया जाएगा।

    नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखना है। खुले स्थानों या नालों में गंदा पानी बहाने से कई प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में एफएसटीपी प्लांट के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा।

    नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस निशुल्क सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से न केवल शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here