More
    Homeराजस्थानअलवरकिशनगढ़ अस्पताल में मेडिकल माफिया के खिलाफ प्रदर्शन, जांच व दवाओं पर...

    किशनगढ़ अस्पताल में मेडिकल माफिया के खिलाफ प्रदर्शन, जांच व दवाओं पर उठे सवाल

    मरीजों को बाहर भेजने और बाहरी दवाइयां लिखने के आरोप, सुधार नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    अलवर। किशनगढ़ के सरकारी अस्पताल में कथित मेडिकल माफिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए और तत्काल सुधार की मांग की गई।

    प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर जांच के लिए भेजा जाता है और चिकित्सकों द्वारा बाहरी दवाइयां लिखी जाती हैं, जिससे मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

    ज्ञापन में प्रमुख मांग रखी गई कि सभी आवश्यक जांचें अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों को बाहर भटकना न पड़े। साथ ही डॉक्टरों द्वारा बाहरी दवाइयां लिखने पर रोक लगाने की भी मांग की गई, क्योंकि इससे कमीशनखोरी की आशंका जताई गई है।

    प्रदर्शन के दौरान अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़ी सोनोग्राफी सेवा को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा साफ-सफाई व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति में सुधार करने पर भी जोर दिया गया, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

    इस संबंध में एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेश महासचिव ओमवीर रहीसा ने कहा कि यदि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here