More
    Homeराजस्थानखैरथलकिशनगढ़ बास में जनसुनवाई आयोजित, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

    किशनगढ़ बास में जनसुनवाई आयोजित, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

    जनसमस्याओं के समाधान पर जनसुनवाई, लापरवाही पर कड़ी चेतावनी

    किशनगढ़ बास। क्षेत्र में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

    यह जनसुनवाई पंचायत समिति परिसर स्थित काले खां बाग के वीसी सभागार में आयोजित हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

    43 परिवाद हुए दर्ज, एक का मौके पर समाधान

    जनसुनवाई के दौरान कुल 43 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से एक मामले—जन्म प्रमाण पत्र की तस्दीक—का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं।

    प्राप्त परिवादों में पंचायती राज विभाग के 8, रसद विभाग के 8, नगर पालिका के 4, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 6, विद्युत विभाग के 5, रिडकौर के 2, बीड़ा भिवाड़ी का 1, राजस्व विभाग के 4 तथा पेंशन से संबंधित 2 मामले शामिल रहे।

    अधिकारियों को सख्त निर्देश

    जिला कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर आने वाली समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय तक बार-बार नहीं जाना पड़े।

    जनसुनवाई को बनाया जाए प्रभावी मंच

    कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता न बनकर एक प्रभावी समाधान मंच बने। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि आमजन को त्वरित राहत मिले और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो।

    अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

    इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव, जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here