More
    Homeराजस्थानखैरथलकिशनगढ़ बास में महिला कांस्टेबल पुष्पा सैनी का कमाल, खेलकूद प्रतियोगिता में...

    किशनगढ़ बास में महिला कांस्टेबल पुष्पा सैनी का कमाल, खेलकूद प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

    प्रतियोगिता में महिला कांस्टेबल का शानदार प्रदर्शन, हाई जंप में गोल्ड व अन्य स्पर्धाओं में भी पदक

    किशनगढ़ बास। जिले के किशनगढ़ बास थाना में पदस्थापित महिला कांस्टेबल पुष्पा सैनी ने 21वीं राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई जंप में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

    पुष्पा सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उन्होंने हाई जंप में स्वर्ण पदक जीता, जबकि 5000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा 1500 मीटर, जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए।

    गौरतलब है कि एक माह पूर्व ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए पुष्पा सैनी को राज्य स्तर पर “बेस्ट महिला कांस्टेबल” के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।

    प्रतियोगिता के दौरान राजीव शर्मा (डीजीपी), एडीजी एस. सेगघीर और आईजी राहुल प्रकाश ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

    पुष्पा सैनी की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग और क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा उनके प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here