More
    Homeराजस्थानअलवरकिशन कुंड विकास समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, सामाजिक सौहार्द को मिलेगा...

    किशन कुंड विकास समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, सामाजिक सौहार्द को मिलेगा बढ़ावा

    समिति अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने किया पुनर्गठन, स्वच्छता, वन्य जीव संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस

    अलवर। किशन कुंड विकास समिति के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने समिति का पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस अवसर पर विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और सदस्यों की नियुक्ति की गई। समिति का उद्देश्य किशन कुंड क्षेत्र के समग्र विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है।

    अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी किशन कुंड क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था, वन्य जीवों की सुरक्षा, पशु-पक्षियों के लिए चुग्गा-पानी की व्यवस्था और पेड़-पौधों के संरक्षण को प्राथमिकता देगी। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी एवं भंडारे की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

    समिति में के. जी. गुप्ता को संरक्षक बनाया गया है। मनोज शर्मा को कोषाध्यक्ष, गौरव अरोड़ा को सचिव तथा ओम प्रकाश अरोड़ा को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्यनारायण सोमवंशी, राजेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, राजेश गोयल एवं अतुल नाथ योगी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

    रामलाल तहसीलदार, सतीश शर्मा, पुरण लाल मीणा, राजीव शर्मा, जगदीश चौहान, श्याम सुंदर शर्मा एवं राजेंद्र शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

    मीडिया प्रभारी पद पर ओम प्रकाश सोलंकी, सलाहकार पद पर कैलाश चंद्र शर्मा एवं भगवान सेन को नियुक्त किया गया है। संगठन मंत्री पद पर दिलीप सोनी, राजू सैनी, बाला प्रसाद एवं कुंज बिहारी सोनी को जिम्मेदारी दी गई है।

    सदस्य पद पर ओम प्रकाश कोली, अमित छोकर, पुष्पेंद्र जायसवाल, बिट्टू सैनी, बबली, नारायण लाल जाटव एवं महेंद्र प्रजापत को शामिल किया गया है।

    नई कार्यकारिणी किशन कुंड क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, पशु-पक्षियों के संरक्षण तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सामूहिक प्रयास करेगी। समिति सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने और क्षेत्र के धार्मिक व प्राकृतिक महत्व को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here