सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देता रहा संत रविदास जयंती कार्यक्रम
मिशनसच न्यूज, खैरथल। किसान महापंचायत के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उन्होंने जाति-पांति और भेदभाव से ऊपर उठकर एक समतामूलक समाज की कल्पना की, जो आज भी प्रासंगिक है। किसान महापंचायत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर किसान महापंचायत युवा अध्यक्ष कृष्ण चौधरी, तरुण जाट, नीरज जरवाल, प्रथम डाटा, राहुल कौशिक, कपिल, पवन, हेमंत गुर्जर, सोनू, तनुज, ऋषि, संजय, सतीश, ऋतिक, हिमांशु, हेमंत सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


