कृष्ण चन्द्र सहाय स्मृति सम्मान सवाई सिंह को दिया गया
( missionsach.comको Jaipur में संवाददाता की आवश्यकता है। अपनी डिटेल वाट्सएप करे – 9649856000 )
मिशनसच न्यूज, जयपुर। सादगी, ईमानदारी और गांधीवादी विचारधारा के प्रतीक रहे स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी स्व. कृष्ण चन्द्र सहाय की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को कृष्ण चन्द्र सहाय स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह 4 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे राजस्थान समग्र सेवा संघ, पंचशील एन्क्लेव, दुर्गापुरा, जयपुर में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कृष्ण शर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. वी. एम. जी. शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं पूर्व कुलपति, कोटा विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे।
समारोह में गांधीवादी विचारधारा से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी सवाई सिंह को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान, सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा के लिए कृष्ण चन्द्र सहाय स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा उन्हें सम्मान पत्र, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. कृष्ण चन्द्र सहाय के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि श्री सवाई सिंह का जीवन एवं कार्य स्व. सहाय की विचारधारा की सजीव मिसाल है। उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और सेवा भाव को बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन कृष्ण चन्द्र सहाय स्मृति समिति, आगरा (जयपुर) के तत्वावधान में किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


