सीलिया के अपहरण कर उन्हें बंधक बनाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा
मिशनसच न्यूज, अलवर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), अलवर ने अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए हमले, बमबारी तथा वहां के राष्ट्राध्यक्ष निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया के अपहरण कर उन्हें बंधक बनाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा एवं भर्त्सना की है।
माकपा ने जारी बयान में कहा कि एक सम्प्रभु राष्ट्र पर इस प्रकार की सैन्य कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर का खुला उल्लंघन है और यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों के विपरीत है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस घटना से स्पष्ट होता है कि अमेरिकी साम्राज्यवाद पूरे विश्व पर अपना प्रभुत्व स्थापित करना चाहता है।
बयान में कहा गया कि वेनेजुएला की जनता इस आक्रमण के खिलाफ अपनी सम्प्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एकजुट होकर आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन कर रही है। माकपा ने वेनेजुएला की जनता के संघर्ष का तहेदिल से समर्थन करते हुए उनके साथ एकजुटता व्यक्त की है।
पार्टी ने सभी साम्राज्यवाद विरोधी ताकतों से अपील की है कि वे वेनेजुएला के साथ एकजुटता दिखाएं और अमेरिका की इस कार्रवाई की खुलकर निंदा करें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india

