More
    Homeराजस्थानअलवरकेंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे प्रेम पवित्र भोजनालय के डायरेक्टर ललित बेनीवाल...

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे प्रेम पवित्र भोजनालय के डायरेक्टर ललित बेनीवाल के निवास

    निवास पर पहुंचकर दिया नवदंपती को आशीर्वाद

    मिशनसच न्यूज,  अलवर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव शनिवार को शहर के प्रतिष्ठित  प्रेम पवित्र भोजनालय के डायरेक्टर ललित बेनीवाल के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने बेनीवाल परिवार से आत्मीय मुलाकात की और उनके पुत्र के विवाह के उपरांत नवदंपती को शुभाशीर्वाद प्रदान किया।

    उल्लेखनीय है कि हाल ही में ललित बेनीवाल के पुत्र का विवाह संपन्न हुआ था। विवाह समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के चलते शहर से बाहर थे। ऐसे में उन्होंने ललित बेनीवाल को दूरभाष पर संपर्क कर यह विश्वास दिलाया था कि जिस दिन परिवार के सभी सदस्य, विशेषकर बच्चे घर पर उपलब्ध होंगे, वह स्वयं उनके निवास पर पहुंचकर आशीर्वाद देंगे। अपने इसी वचन को निभाते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बेनीवाल परिवार के निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।

    केंद्रीय मंत्री के आगमन से बेनीवाल परिवार में हर्ष का माहौल रहा। भूपेंद्र यादव ने परिवारजनों से कुशलक्षेम पूछी तथा नवविवाहित जोड़े को सुखद, सफल और समृद्ध दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक संस्कार और आपसी स्नेह ही समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।

    प्रेम पवित्र भोजनालय के डायरेक्टर ललित बेनीवाल ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार और दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यस्ततम कार्यक्रमों के बावजूद उनके निवास पर पहुंचना और परिवार को समय देना उनके लिए गौरव और सम्मान की बात है। बेनीवाल ने इसे पारिवारिक संबंधों और आपसी विश्वास का प्रतीक बताया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का यह दौरा राजनीतिक शिष्टाचार के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला रहा, जिसे बेनीवाल परिवार सहित शहर के गणमान्य लोगों ने सराहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here