More
    Homeराजस्थानअलवरकेंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव 21 जून को अलवर दौरे पर, योग दिवस...

    केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव 21 जून को अलवर दौरे पर, योग दिवस सहित कई विकास कार्यों में होंगे शामिल

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में करेंगे शिरकत, एनीकट उद्घाटन और सड़क-नहर परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

    अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा अलवर सांसद  भूपेन्द्र यादव 21 जून को अलवर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री यादव प्रातः 6:15 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शिरकत करेंगे और योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

    इसके बाद वे सुबह 9:45 बजे कंपनी बाग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रातः 10:15 बजे भाखेड़ा एनीकट का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत सुबह 11:15 बजे नटनी का बारा में नटनी का बारा-जयसमंद नहर पक्कीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

    दोपहर 1:00 बजे केंद्रीय मंत्री यादव टहला क्षेत्र के नीलकंठ महादेव मंदिर, गढ़ राजौर पहुंचेंगे, जहां वे टहला-दबकन-राजौरगढ़-मथरावट सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

    जिले में प्रस्तावित इन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की उपस्थिति में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here