परीक्षा सुविधा के लिए स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, विभिन्न मार्गों पर विशेष ट्रेनें रहेंगी उपलब्ध
जयपुर। री-नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 7 परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों का संचालन 20 और 21 जून 2026 को विभिन्न प्रमुख मार्गों पर किया जाएगा, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
रेवाड़ी-बठिंडा और बठिंडा-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09741 रेवाड़ी-बठिंडा परीक्षा स्पेशल 20 जून को रेवाड़ी से रात 10:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:50 बजे बठिंडा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09742, 21 जून को बठिंडा से शाम 7:45 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 3:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी, हिसार, मंडी आदमपुर, भट्टू, सिरसा, कालांवाली और रामां स्टेशनों पर रुकेगी।
बाड़मेर-भगत की कोठी एवं भगत की कोठी-बाड़मेर स्पेशल
गाड़ी संख्या 04843, 21 जून को सुबह 5:30 बजे बाड़मेर से रवाना होकर 9:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04844 शाम 7:20 बजे भगत की कोठी से चलकर रात 11:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। यह सेवा बायतू, बालोतरा, समदड़ी और लूनी स्टेशनों पर ठहरेगी।
भगत की कोठी से जयपुर के लिए एकतरफा स्पेशल
गाड़ी संख्या 04841, 21 जून को शाम 6:35 बजे भगत की कोठी से रवाना होकर रात 12:45 बजे जयपुर पहुंचेगी। मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, बनाड़, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी और फुलेरा स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
मदार-रेवाड़ी स्पेशल में अलवर और खैरथल को भी लाभ
गाड़ी संख्या 09643, 20 जून को शाम 5 बजे मदार से रवाना होकर रात 1 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर और खैरथल सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।
रेवाड़ी-जयपुर और जयपुर-रेवाड़ी विशेष सेवा
गाड़ी संख्या 09743, 21 जून को सुबह 5 बजे रेवाड़ी से चलकर 9 बजे जयपुर पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 09744 उसी दिन शाम 7:20 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 1 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह सेवा खैरथल, अलवर, मालाखेड़ा, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गैटोर जगतपुरा और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
जोधपुर-सांगानेर तथा सांगानेर-जोधपुर स्पेशल
गाड़ी संख्या 04845, 20 जून को रात 11 बजे जोधपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे सांगानेर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04846, 21 जून को शाम 7 बजे सांगानेर से चलकर रात 1:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन राईकाबाग, बनाड़, गोटन, मेड़ता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा और जयपुर में रुकेगी।
बीकानेर-ढेहर का बालाजी स्पेशल का भी संचालन
गाड़ी संख्या 04741, 20 जून को रात 8:30 बजे बीकानेर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:50 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04742, 21 जून को शाम 7 बजे ढेहर का बालाजी से चलकर अगले दिन सुबह 5 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह सेवा श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर और चौमू सामोद स्टेशनों पर ठहरेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाकर इन विशेष रेलसेवाओं का लाभ उठाएं और समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

