आम आदमी को राहत नहीं, अलवर-राजस्थान को भी मिली निराशावादी उपेक्षा
मिशनसच न्यूज, अलवर। केंद्र सरकार द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के माध्यम से पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर आमजन में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। इस बजट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट आम आदमी के लिए पूरी तरह निराशावादी साबित हुआ है।
हिमांशु शर्मा ने कहा कि बजट में आमजन को राहत देने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किए गए, जिससे आम आदमी की स्थिति हमेशा की तरह दयनीय बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अलवर जिले सहित पूरे राजस्थान को इस बजट में किसी भी प्रकार की सौगात नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि अलवर से केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद जिले को न तो मेट्रो ट्रेन जैसी सुविधा मिल सकी और न ही पर्यटन विकास अथवा एयरपोर्ट से जुड़ी किसी योजना की घोषणा की गई। इससे जिले के विकास की संभावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है।
हिमांशु शर्मा ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण देश पर लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद बजट में महंगाई, बेरोजगारी और आम आदमी की समस्याओं पर कोई ठोस समाधान नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी की कमर तोड़ने वाला है और इसे देश का अब तक का सबसे निराशावादी बजट कहा जाना गलत नहीं होगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


