More
    Homeराजस्थानखैरथलकोटकासिम के 19 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, सभी सीटों पर उतारे प्रत्याशी

    कोटकासिम के 19 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, सभी सीटों पर उतारे प्रत्याशी

    नामांकन के अंतिम दिन तक 209 आवेदन हुए प्राप्त, वार्ड 7 में प्रधान डॉ. विनोद कुमारी सांगवान के मैदान में उतरने से मुकाबले पर टिकी निगाहें

    कोटकासिम। पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर खैरथल-तिजारा जिले की कोटकासिम पंचायत समिति में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सदस्य के सभी 19 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। दोनों प्रमुख दलों की ओर से सभी वार्डों में उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। वहीं, नामांकन के अंतिम दिन तक 19 वार्डों से कुल 209 आवेदन प्राप्त हुए।

    भाजपा ने सभी 19 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी

    भाजपा ने वार्डवार प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने वार्ड संख्या 1 से रेखा, 2 से अंजू बाला, 3 से कप्तान सिंह, 4 से लोकेश, 5 से सीमा नैनावत, 6 से सरोज, 7 से विरेन्द्र सिंह, 8 से संदीप कुमार, 9 से गिर्राज प्रसाद, 10 से शर्मिला, 11 से मनोज कुमार, 12 से घनश्याम, 13 से चंदन सिंह, 14 से शमशेर सिंह, 15 से मनीषा, 16 से प्रिया शर्मा, 17 से श्रीकांत यादव, 18 से सुषमा देवी तथा 19 से ज्योति बाला को प्रत्याशी बनाया है।

    कांग्रेस ने भी सभी वार्डों में उतारे उम्मीदवार

    कांग्रेस ने भी सभी 19 वार्डों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वार्ड संख्या 1 से सविता, 2 से मीना देवी, 3 से मदनलाल, 4 से लक्ष्मीनारायण, 5 से अंजू, 6 से रचना, 7 से डॉ. विनोद कुमारी सांगवान, 8 से दीपेंद्र, 9 से दिनेश, 10 से मुकेश, 11 से अजीत यादव, 12 से जसमेर, 13 से रामप्रसाद, 14 से सुभाष चंद, 15 से पूजा, 16 से बसमीना, 17 से राजेश यादव, 18 से शारदा तथा 19 से उगन्ता को मैदान में उतारा है।

    वार्ड 7 पर विशेष नजर, प्रधान डॉ. विनोद कुमारी सांगवान मैदान में

    कोटकासिम पंचायत समिति के वार्ड संख्या 7 का मुकाबला खासा चर्चा में रहने की संभावना है। यहां कांग्रेस ने पंचायत समिति प्रधान डॉ. विनोद कुमारी सांगवान को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की ओर से विरेन्द्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड के चुनावी नतीजे पर राजनीतिक हलकों की विशेष नजर रहेगी।

    209 नामांकन से बढ़ी चुनावी हलचल

    19 वार्डों के लिए नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 209 आवेदन प्राप्त होने से चुनावी गतिविधियों में तेजी आ गई है। दोनों प्रमुख दलों ने सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। अब उम्मीदवार चुनाव प्रचार के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे। आने वाले दिनों में वार्डवार चुनावी समीकरण और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here