More
    Homeराजस्थानअलवरक्रांतिकारी जोश के साथ बलिदान दिवस पर विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रदर्शन

    क्रांतिकारी जोश के साथ बलिदान दिवस पर विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रदर्शन

    भगतसिंह की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिताओं में 40 स्कूलों के 500 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता

    मिशनसच न्यूज, अलवर। शहीद भगतसिंह बलिदान दिवस समारोह समिति के तत्वावधान में बी.एल. पब्लिक स्कूल में स्कूली छात्र-छात्राओं की निबंध, चित्रकला, भाषण तथा देशभक्ति गीत एवं कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं तीन वर्गों—सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर—में संपन्न हुईं, जिनमें शहर के लगभग 40 विद्यालयों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

    विद्यालय परिसर दिनभर क्रांतिकारी नारों, भाषणों और देशभक्ति गीतों से गूंजता रहा। प्रतिभागियों ने भगतसिंह और आजादी के आंदोलन विषय पर अपनी रचनात्मकता और विचारों का प्रभावी प्रदर्शन किया।

    चित्रकला प्रतियोगिता परिणाम

    सब जूनियर वर्ग में प्राची गुर्जर प्रथम, धनवंत सिंह द्वितीय, आरव सिंह तृतीय रहे।
    जूनियर वर्ग में आरव भारद्वाज प्रथम, गरिमा कंवर द्वितीय, रिया वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
    सीनियर वर्ग में धनंजय शर्मा प्रथम, मोहम्मद समीर द्वितीय एवं ऋषिता तृतीय स्थान पर रहीं।

    निबंध प्रतियोगिता परिणाम

    सब जूनियर वर्ग में पूनम प्रथम, ध्रुविका खंडेलवाल द्वितीय, सौम्या यादव तृतीय रहीं।
    जूनियर वर्ग में प्रतिका अग्रवाल प्रथम, दीपांशी कुमावत द्वितीय, रुद्राक्षी शर्मा तृतीय रहीं।
    सीनियर वर्ग में नव्या प्रथम, निधि कुमारी द्वितीय एवं दिव्या तनेजा तृतीय स्थान पर रहीं।

    देशभक्ति गीत एवं कविता पाठ

    विभिन्न वर्गों में भुवन शर्मा, इशिका सैन एवं अनुष्का देरवाल सहित कई प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए।

    भाषण प्रतियोगिता

    सब जूनियर वर्ग में दक्ष सैनी प्रथम, जूनियर वर्ग में इशिका सैन प्रथम तथा सीनियर वर्ग में दिव्या तनेजा प्रथम रहीं।

    समारोह समिति के संयोजक जोगेन्द्र सिंह कोचर एवं सचिव प्रमोद मलिक ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागियों को 23 मार्च को आयोजित मुख्य समारोह में स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगाइस अवसर पर सभी प्रतियोगियों को डी० के० जैन की ओर से बिस्कुट वितरित किये गये।

    कार्यक्रम का शुभारंभ भगतसिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। संचालन रामचरण ‘राग’ ने किया तथा अंत में डॉ. सुमन बिल्खा ने आभार व्यक्त किया। अतिथियों में दौलतराम हज़रती, दीवान चंद सेतिया, रविकांत शर्मा, हरिशंकर रावत, अमरदीप सिंह, अशोक कुद्दल, राजेश रवि , धर्मेंद्र अदलक्खा, जी. डी. मेहंदीरत्ता, सुनील बिल्खा, मोहन सिंह राघव , प्रणाली पराते, रुकसाना खान, सेवक सिंह, डॉ. बीना गुप्ता, मंजू शर्मा, निशा ज्योति, अनुमेहा भार्गव, गिरवर सिंह बाँकावत , भारत जोशी, राजेंद्र शर्मा ‘पप्पी’, शम्मी सेतिया , मोहित पंडित, संदीप पंडित उपस्थित रहे ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here