More
    Homeराजस्थानखैरथलखिजूरीवास-टपूकड़ा रोड चौड़ीकरण बना मुसीबत, अधूरी खुदाई से बढ़ा हादसों का खतरा

    खिजूरीवास-टपूकड़ा रोड चौड़ीकरण बना मुसीबत, अधूरी खुदाई से बढ़ा हादसों का खतरा

    खिजूरीवास-टपूकड़ा मार्ग पर धीमी निर्माण गति से ग्रामीण परेशान, सड़क किनारे गहरी खुदाई बनी दुर्घटनाओं की वजह

    खैरथल-तिजारा। खिजूरीवास-टपूकड़ा रोड का चल रहा चौड़ीकरण कार्य अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी और हादसों का कारण बनता जा रहा है। खिजूरीवास से टपूकड़ा हाईवे रोड को छह लेन में विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण भी प्रस्तावित है। लेकिन निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क किनारे गहरी खुदाई करने के बाद काम को अधूरा छोड़ देने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

    ग्रामीणों के अनुसार सड़क के दोनों तरफ करीब दो-दो फीट से अधिक गहरी खुदाई कर दी गई है, लेकिन महीनों से निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। ऐसे में सड़क किनारे रहने वाले लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    रात के समय हालात और अधिक खतरनाक हो जाते हैं। सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी के कारण सड़क की साइड दिखाई नहीं देती, जिससे रोजाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम या चेतावनी संकेत भी नहीं लगाए गए हैं।

    ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और उच्च अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

    ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here