गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की घोषणा
अलवर। गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 का प्रांत स्तरीय परीक्षा परिणाम रविवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अलवर जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
जिला संयोजक खेमचंद शर्मा एवं परीक्षा संयोजक कमलेश गुप्ता ने बताया कि बाल वर्ग में दा रेनबो किड्स एकेडमी, टहला (अलवर) की छात्रा शगुन मीणा, पुत्री विश्वबन्धु मीणा ने प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
वहीं किशोर वर्ग में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढाकपुरी (मालाखेड़ा), अलवर की छात्रा रेखा चौधरी, पुत्री कमल सिंह जाट ने द्वितीय स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है।
चयनित छात्र-छात्राओं को प्रदेश स्तर पर आयोजित विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। संस्थान की ओर से दोनों प्रतिभावान छात्राओं एवं उनके शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


