More
    Homeराजस्थानखैरथलखुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पेंथर का लगातार मूवमेंट, गांवों में दहशत

    खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पेंथर का लगातार मूवमेंट, गांवों में दहशत

    दो रात से पिंजरे के आसपास घूम रहा पेंथर, सरसों के खेतों में मिले पगमार्क

    मिशनसच न्यूज, टपूकड़ा। औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में पेंथर का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। लगातार दूसरी रात भी पेंथर पिंजरे के आसपास घूमता रहा, लेकिन शिकार के लिए पिंजरे में प्रवेश नहीं किया। होंडा कंपनी परिसर एवं आसपास फैले सरसों के खेतों में पेंथर की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    वन विभाग की टीम को कंपनी परिसर और आसपास के सरसों के खेतों में पेंथर के ताजा पगमार्क मिले हैं। इससे पुष्टि हुई है कि पेंथर अभी भी इसी क्षेत्र में विचरण कर रहा है। पेंथर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम लगातार मौके पर डटी हुई है।

    क्षेत्रीय वन अधिकारी मनीष यादव, टपूकड़ा वन प्रभारी जीतेंद्र यादव के नेतृत्व में वन रक्षक मोहम्मद आमीद एवं वन रक्षक पप्पू राम पिछले दो दिनों से मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं। टीम पेंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर लगातार प्रयास कर रही है।

    बूरहेड़ा व आसपास के गांवों में बढ़ी दहशत

    पेंथर की लगातार मौजूदगी से बूरहेड़ा गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल है। ग्रामीणों में खासकर रात के समय खेतों और खुले स्थानों पर जाने को लेकर चिंता बनी हुई है।

    वन विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले खेतों की ओर न जाएं, बच्चों को बाहर अकेला न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दें।

    वन विभाग की सतत निगरानी

    वन विभाग की टीम कंपनी परिसर, सरसों के खेतों और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च अभियान चला रही है। पगमार्क के आधार पर पेंथर की लोकेशन ट्रैक की जा रही है। विभाग का कहना है कि जल्द ही पेंथर को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की हानि न हो।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here