More
    Homeराजस्थानअलवरखेड़ली में मोबाइल दुकान बनी निशाना, ताला तोड़कर लाखों का माल समेट...

    खेड़ली में मोबाइल दुकान बनी निशाना, ताला तोड़कर लाखों का माल समेट ले गए चोर

    29 मोबाइल चोरी, आईफोन सहित महंगे उपकरण ले गए बदमाश; पुलिस खंगाल रही आसपास के सीसीटीवी

    खेड़ली। अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में मंगलवार रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। वारदात कठूमर रोड स्थित कोमल मोबाइल दुकान में हुई, जहां चोर ताला तोड़कर और शटर की पत्तियां चौड़ी कर दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद काउंटर में रखे सभी मोबाइल समेटकर फरार हो गए।

    जानकारी के अनुसार दुकान संचालक कोमल सिंह नरुका किसी कार्य से जयपुर गए हुए थे। दुकान पर कर्मचारी पवन और मनीष कार्यरत थे। बुधवार सुबह राहगीरों ने दुकान का शटर खुला देखा और इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान में चोरी की वारदात का पता चला।

    घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर खेड़ली थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।

    दुकान मालिक के अनुसार दुकान में कुल 29 मोबाइल रखे हुए थे। इनमें 7 सेकेंड हैंड आईफोन, 22 एंड्रॉयड मोबाइल तथा 3 नए आईफोन शामिल थे। नए मोबाइलों में दो आईफोन 14 प्रो और एक आईफोन 13 प्रो भी था। चोर सभी मोबाइल चोरी कर ले गए।

    दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन दुकान बंद करते समय कैमरे बंद कर दिए गए थे। इस कारण चोरी की वारदात कैमरों में रिकॉर्ड नहीं हो सकी। पुलिस अब आसपास के प्रतिष्ठानों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

    पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here