आरसीएचओ की जांच शुरू
( missionsach.comको भिवाड़ी व बहरोड़ में संवाददाता की आवश्यकता है। अपनी डिटेल वाट्सएप करे – 9649856000 )
मिशन सच न्यूज़ , खैरथल। भिवाड़ी पुलिस थाने में खैरथल सैटेलाइट अस्पताल स्थित सीएमएचओ कार्यालय के आरसीएचओ डॉ. हेमंत डगर के विरुद्ध प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी व धोखाधड़ी का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े इस प्रकरण में पीड़ित ने 20 लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगाया है।
ओमैक्स मेडोसिटी सोसायटी निवासी परिवादी रामकेश गुर्जर पुत्र जयकिशन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मार्च 2025 में आरोपी द्वारा पीयूष सिटी, तातारपुर (भिवाड़ी) स्थित प्लॉट नंबर C-53 दिलाने का सौदा तय किया गया था। प्लॉट की कुल कीमत 34 लाख रुपये बताई गई थी। सौदे के तहत 16 मार्च को 50 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से, 17 मार्च को 50 हजार रुपये पुनः यूपीआई से तथा 19 लाख रुपये चेक के जरिए दिए गए। इस प्रकार कुल 20 लाख रुपये आरोपी को सौंप दिए गए।
परिवादी का कहना है कि रजिस्ट्री कराने के समय डॉ. डगर ने लगातार बहाने बनाकर टालमटोल की और बाद में अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। लंबे इंतजार के बावजूद न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम वापस लौटाई गई। जब पीड़ित ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिस प्लॉट का सौदा किया गया था, वह आरोपी के नाम पर था ही नहीं। इससे पूरा लेन-देन संदिग्ध और धोखाधड़ीपूर्ण होना सामने आया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में धोखाधड़ी व विश्वासघात का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी बैंकिंग ट्रांजेक्शन, चेक, यूपीआई रिकॉर्ड तथा सोसायटी के दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के बाद आरोपी से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि प्रॉपर्टी खरीदते समय भूमि स्वामित्व, आवंटन पत्र, सोसायटी रिकॉर्ड और रजिस्ट्री संबंधी दस्तावेजों की पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। किसी भी बड़े लेन-देन से पहले अधिकृत ब्रोकर व कानूनी सलाह लेना जरूरी है, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।
उधर डॉ हेमंत डागर ने बताया कि मुझे ब्लेक मेल किया जा रहा है। उन्होंने कई अन्य लोगों के नाम बताते हुए इसे साजिश बताया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india

