More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल के वार्ड 10 में विकास के मुद्दों पर चुनावी मुकाबला, इंजीनियर...

    खैरथल के वार्ड 10 में विकास के मुद्दों पर चुनावी मुकाबला, इंजीनियर रामबाबू जाटव ने ठोकी ताल

    वार्ड 10 में पेयजल, सड़क, रोशनी, सफाई और नालियों की व्यवस्था में सुधार का किया दावा

    मनीष मिश्रा, खैरथल। नगर परिषद चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ने के साथ ही मतदाताओं के बीच भी अपने वार्ड के मुद्दों और भावी पार्षद को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। वार्ड संख्या 10 में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर रामबाबू जाटव ने चुनावी मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है और जीत को लेकर आत्मविश्वास व्यक्त किया है।

    वार्ड में चुनावी माहौल और प्रमुख मुद्दों को लेकर मिशन सच न्यूज़ नेटवर्क के विशेष संवाददाता मनीष मिश्रा ने इंजीनियर रामबाबू जाटव से विशेष बातचीत की। बातचीत में उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता शिक्षित और जागरूक है तथा वह ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करेगी, जो वार्डवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ नगर परिषद में उठाए और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करे।

    जनता की समस्याएं परिषद तक पहुंचाना प्राथमिकता

    रामबाबू जाटव ने कहा कि पार्षद केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि वार्ड की जनता और नगर परिषद के बीच मजबूत कड़ी के रूप में काम करना चाहिए। उनका प्रयास रहेगा कि वार्डवासियों की समस्याओं को परिषद की बैठकों में प्रमुखता से उठाया जाए और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार समन्वय किया जाए।

    पेयजल से लेकर सड़क और सफाई तक मुद्दे

    उन्होंने बताया कि वार्ड में चुनाव जीतने के बाद उनकी प्राथमिकताओं में पेयजल व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों का सुधार, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, नियमित सफाई, नालियों की बेहतर व्यवस्था और जल निकासी जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। उनका कहना है कि वार्ड के प्रत्येक हिस्से में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है।

    सिर्फ वादे नहीं, समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस

    चुनावी चर्चा के दौरान वार्ड के अन्य संभावित प्रमुख मुद्दों में गलियों की सफाई, बरसाती पानी की निकासी, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट की नियमित देखरेख, आवारा पशुओं की समस्या और नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता भी मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में वार्ड की जनता इस बार प्रत्याशियों के दावों और उनके विजन को किस नजरिए से देखती है, यह चुनाव परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    इंजीनियर रामबाबू जाटव ने कहा कि वह वार्डवासियों के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी गंभीरता के साथ चुनाव मैदान में हैं। अब वार्ड संख्या 10 में मतदाताओं का रुख किस प्रत्याशी के पक्ष में जाता है, यह चुनाव परिणाम के साथ ही स्पष्ट होगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here