More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल-तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रमोद सिंघानिया बने महामंत्री

    खैरथल-तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रमोद सिंघानिया बने महामंत्री

    जिला अग्रवाल संस्थान की नई कार्यकारिणी में प्रमोद सिंघानिया को महामंत्री की जिम्मेदारी

    खैरथल-तिजारा। जिला अग्रवाल संस्थान के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रमोद सिंघानिया को संस्थान का महामंत्री नियुक्त किया है। नई टीम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

    घोषित कार्यकारिणी में ओमप्रकाश गर्ग (टीटू) टपूकड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप अग्रवाल किशनगढ़ बास को उपाध्यक्ष, प्रमोद सिंघानिया को महामंत्री, सुरेशकुमार गोयल (पाटन वाले) को मंत्री, सुभाष गोयल को कोषाध्यक्ष तथा घनश्याम गोयल मातोर को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

    इसके अलावा किशनगढ़ बास, तिजारा, भिवाड़ी, टपूकड़ा, कोटकासिम, पुर, हरसौली, ततारपुर और खैरथल सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक समाजसेवियों और प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं संस्थापक एवं संरक्षक मंडल में भी वरिष्ठ समाजजनों को सम्मानजनक जिम्मेदारियां दी गई हैं।

    जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गुप्ता और नवनियुक्त महामंत्री प्रमोद सिंघानिया ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्तमान में प्रारंभिक कार्यकारिणी का गठन किया गया है तथा भविष्य में जिले की सभी इकाइयों को प्रतिनिधित्व देते हुए संगठन का और विस्तार किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि खैरथल-तिजारा जिला बनने के बाद यहां की अग्रवाल समाज की विभिन्न इकाइयों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से इस संस्थान का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत खैरथल, मातोर, जिंदौली, ततारपुर, मुंडावर, किशनगढ़ बास, तिजारा, टपूकड़ा, भिवाड़ी, कोटकासिम, पुर, हरसौली सहित अन्य क्षेत्रों के अग्रवाल समाज को जोड़ा गया है।

    संस्थान पदाधिकारियों ने बताया कि सभी मनोनीत सदस्यों से सहमति प्राप्त कर ली गई है तथा शीघ्र ही बैठक आयोजित कर शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा तय की जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद समाज के उत्थान, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, सामाजिक एकता तथा विभिन्न जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here