More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल-तिजारा में टंकण गति परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 21 मई को होगी...

    खैरथल-तिजारा में टंकण गति परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 21 मई को होगी परीक्षा

    कम्प्यूटर टंकण परीक्षा 6 पारियों में आयोजित, अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड

    खैरथल-तिजारा। जिला स्तर पर मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति के बाद आयोजित होने वाली कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा मई 2026 का आयोजन 21 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा कलैक्ट्रेट खैरथल-तिजारा के कक्ष संख्या 309 में आयोजित होगी।

    जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा कुल 6 पारियों में आयोजित की जाएगी।

    इस प्रकार रहेगा परीक्षा कार्यक्रम

    प्रथम पारी प्रातः 10:30 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें अनुक्रमांक 1108 से 1113 तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

    द्वितीय पारी प्रातः 11:30 बजे से 12:15 बजे तक होगी। इसमें अनुक्रमांक 1114 से 1119 तक के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

    तृतीय पारी दोपहर 12:30 बजे से 01:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें अनुक्रमांक 1120 से 1125 तक के अभ्यर्थी शामिल रहेंगे।

    चतुर्थ पारी दोपहर 02:30 बजे से 03:15 बजे तक होगी। इसमें अनुक्रमांक 1126 से 1131 तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

    पंचम पारी दोपहर 03:30 बजे से 04:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें अनुक्रमांक 1132 से 1136 तक के अभ्यर्थी भाग लेंगे।

    षष्ठम पारी सायं 04:30 बजे से 05:15 बजे तक आयोजित होगी। इसमें अनुक्रमांक 1137 से 1142 तक के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।

    वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

    जिला प्रशासन ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं परीक्षा सूची जिला कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर कार्यालयाध्यक्ष से फोटो प्रमाणित करवाने के बाद निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हों।

    परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। पहचान पत्र नहीं होने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here