खैरथल : वाणिज्य वर्ग में जिला टॉप
खैरथल। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणामों में एंजेल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरथल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विद्यालय की होनहार छात्रा भूमिका रोचवानी (पुत्री श्री भरत कुमार) ने 98% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अमन खंडेलवाल (पुत्र श्री बृज भूषण खंडेलवाल) ने 97.80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अलावा अंजलि (पुत्री श्री राम सिंह), डिम्पल केवलानी (पुत्री श्री हेमंत केवलानी) तथा गुंजन तनेजा (पुत्री श्री संजय तनेजा) ने 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के वाणिज्य वर्ग में कुल 40 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, जिनमें से 21 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 13 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता

दर्ज की।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ज्योति अडतानी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है और चारों ओर खुशी की लहर है।



