More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में चाकू से जानलेवा हमला, युवक पर किए 11-12 वार; गंभीर...

    खैरथल में चाकू से जानलेवा हमला, युवक पर किए 11-12 वार; गंभीर हालत में अलवर रेफर

    चौकी गांव में दुकान पर सामान लेने गया था कमल, कहासुनी के बाद युवकों पर चाकू से हमला करने का आरोप

    खैरथल-तिजारा। जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र के चौकी गांव में देर रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दुकान पर सामान लेने गए करीब 21 वर्षीय कमल पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

    परिजनों के अनुसार चौकी गांव निवासी कमल एमए की पढ़ाई कर रहा है। बताया गया कि कमल देर रात गांव में एक दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान आर्यन, उसके चाचा का लड़का और एक अन्य युवक वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर कमल और युवकों के बीच कहासुनी हो गई।

    कहासुनी के बाद चाकू से हमला

    बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और आरोप है कि युवकों ने कमल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कमल के शरीर पर करीब 11 से 12 जगह चाकू के वार किए गए। गंभीर रूप से घायल होकर कमल जमीन पर गिर पड़ा।

    घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और घायल कमल को तत्काल उपचार के लिए कोटकासिम अस्पताल पहुंचाया।

    हालत गंभीर होने पर अलवर रेफर

    कोटकासिम अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार कमल का उपचार जारी है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हमले के कारणों के साथ ही वारदात में शामिल बताए जा रहे युवकों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है। पुलिस शिकायत और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

    घटना के बाद चौकी गांव में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here