बालाजी मंदिर खैरथल से मेहंदीपुर बालाजी के लिए निकलेगी धार्मिक यात्रा, विधि-विधान से पूजन के बाद दिखाई जाएगी हरी झंडी
खैरथल। शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित जन-जन की आस्था के प्रतीक श्री बालाजी मंदिर से चतुर्थ डाक ध्वजा यात्रा शनिवार को मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना होगी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
यात्रा संयोजक श्याम सैनी ने बताया कि यात्रा की शुरुआत श्री बालाजी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ होगी। आचार्य राघव वशिष्ठ द्वारा धर्म ध्वजा का पूजन कराया जाएगा। इसके बाद व्यापार समिति खैरथल के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
101 सदस्य यात्रा में होंगे शामिल
आयोजकों के अनुसार चतुर्थ डाक ध्वजा यात्रा में कुल 101 सदस्य शामिल होंगे। श्रद्धालु धर्म ध्वजा लेकर खैरथल से मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना होंगे और बाबा बालाजी के दरबार में ध्वजा अर्पित कर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
यात्रा को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री बालाजी मंदिर से यात्रा के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से जयकारे लगाए जाएंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

