More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ हिंदू सम्मेलन

    खैरथल में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ हिंदू सम्मेलन

    आरएसएस शताब्दी वर्ष पर सम्मेलन में सामाजिक समरसता का संदेश

    मिशनसच न्यूज, खैरथल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप बस्ती की ओर से रविवार को शहर की आनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन का अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिर्माण के संदेश के साथ आयोजित यह सम्मेलन पूरे खैरथल क्षेत्र के लिए सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।

    सम्मेलन से पूर्व प्रातःकाल पारंपरिक प्रभात फेरी निकाली गई। भगवा ध्वजों से सजी प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों, युवाओं और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सनातन संस्कृति के जयघोष और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

    झूलेलाल मंदिर परिसर में आयोजित मुख्य सम्मेलन में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत धार्मिक एवं देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया।

    सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त शारीरिक शिक्षण प्रमुख महेश कुमार जावली मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने ओजस्वी उद्बोधन में उन्होंने संयुक्त परिवार प्रणाली को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि संयुक्त परिवार संस्कार, अनुशासन और सामाजिक समरसता का आधार है। उन्होंने कहा कि सामाजिक विघटन को रोकने के लिए परिवार और समाज को जोड़कर चलना आवश्यक है। उन्होंने सभी जाति-बिरादरियों से आपसी भेदभाव मिटाकर एकजुट होने का आह्वान किया तथा इस प्रकार के हिंदू सम्मेलन को प्रतिवर्ष आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

    मुख्य वक्ता द्वारा उपस्थित जनसमूह को पंच परिवर्तन—परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव का जागरण और नागरिक अनुशासन—का संकल्प भी दिलवाया गया।

    सम्मेलन की अध्यक्षता आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. प्रदीप मालिक ने की। मंच पर भागुपुरी गोस्वामी, पंडित गोपाल शर्मा, पंडित विवेक शास्त्री एवं पूज्य सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    रविवार सायं 6:30 बजे प्रारंभ हुआ यह सम्मेलन अत्यंत अनुशासित, विशाल एवं भव्य स्वरूप में संपन्न हुआ।
    संयोजक राजकुमार मंगलानी, विजय पमनानी, कोष प्रमुख ओमप्रकाश रोघा, किशोर महलवानी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राजकुमार दादवानी एवं डॉ. प्रदीप मालिक द्वारा किया गया। सम्मेलन का समापन धर्मप्रेमी बंधुओं द्वारा प्रसादी ग्रहण के साथ हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here