रोड लाइट, पेयजल और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान, नगर परिषद की तकनीकी टीम के साथ गलियों का कर रहे निरीक्षण
खैरथल। नगर परिषद खैरथल के वार्ड नंबर 17 में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पार्षद पति पवन मुद्गल सक्रिय नजर आ रहे हैं। वार्ड में रोड लाइट, पेयजल आपूर्ति और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर वे नगर परिषद कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
गुरुवार को भी पवन मुद्गल नगर परिषद खैरथल की तकनीकी टीम के सदस्य योगेश एवं प्रवीण को साथ लेकर वार्ड में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गलियों में खराब पड़ी रोड लाइटों को दुरुस्त करवाने की पहल की और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
गलियों में पहुंचकर चिन्हित कर रहे समस्याएं
पवन मुद्गल वार्ड की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में स्वयं घूमकर समस्याओं की पहचान कर रहे हैं। जहां रोड लाइट खराब होने, पेयजल व्यवस्था में परेशानी अथवा साफ-सफाई की आवश्यकता सामने आती है, वहां संबंधित कर्मचारियों के सहयोग से समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
वे नियमित रूप से वार्ड का दौरा कर रहे हैं, ताकि छोटी-छोटी समस्याओं को भी समय रहते चिन्हित कर उनका निराकरण किया जा सके। इस दौरान नगर परिषद की तकनीकी टीम के साथ मौके पर ही व्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है।
जनहित को बताया प्राथमिकता
पवन मुद्गल का कहना है कि वार्ड की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए वे नियमित रूप से गली-मोहल्लों का दौरा कर रहे हैं। उनका उद्देश्य वार्डवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ जनप्रतिनिधि को जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना प्राथमिकता है। विकास कार्यों में राजनीति के बजाय जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक कार्य करवाने का प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद
वार्ड में रोड लाइट, पेयजल और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर की जा रही इस पहल से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद कर्मचारियों के सहयोग से समस्याओं की पहचान कर मौके पर समाधान की कोशिश वार्ड स्तर पर नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक प्रयास है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


