खैरथल में इंटरनेशनल कैफे के निर्माण कार्य को सराहा, दी शुभकामनाएं
मिशनसच न्यूज, खैरथल। महाभारत में गुरु “द्रोणाचार्य” और शक्तिमान में “किलविश” जैसे यादगार किरदार निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता सुरेंद्र पाल और इंटरनेशनल शो एंकर, अभिनेत्री व पूर्व मिस इंडिया सिमरन आहूजा शनिवार को खैरथल पहुंचे। दोनों फिल्मी सितारों ने शहर के 40 फुट रोड पर निर्माणाधीन इंटरनेशनल कैफे “विदेशी रसोई” का दौरा किया और इसके अद्वितीय स्वरूप की सराहना की।
अपने खैरथल आगमन के दौरान उन्होंने विदेशी रसोई की भव्यता, वास्तुशिल्प और वहाँ बन रही विदेशी शैली की कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्थान जल्द ही युवाओं और स्वाद प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बनेगा। बताया गया कि यह कैफे अगस्त माह में आधिकारिक रूप से शुभारंभ करेगा और इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस अवसर पर विदेशी रसोई के संचालक मोहन शर्मा ने दोनों अतिथियों का पारंपरिक रूप से शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस खास मौके पर डॉ. विमला गौड़, निशांत शर्मा, प्रशांत शर्मा, ज्योति शर्मा, मयंक शर्मा, चिरायु शर्मा, कनिष्का शर्मा, महाप्रबंधक दिव्या वासवानी, शेफ जितेंद्र सिंह, घनश्याम भारती, दिनेश मखीजा, मोहित लालवानी, सोनू लोढ़ा और भगत सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
सुरेंद्र पाल का नाम भारतीय टेलीविजन और सिनेमा में एक सशक्त अभिनेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने ‘देवों के देव महादेव’ में दक्ष प्रजापति की भूमिका भी निभाई है और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।
वहीं सिमरन आहूजा इंटरनेशनल अवॉर्ड शो जैसे आईफा और फिल्म फेयर में रेड कार्पेट होस्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह सिंधी फिल्म “सिमरन” में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं और विश्वभर के सिंधी समाज में एक प्रसिद्ध चेहरा हैं।
फिल्मी सितारों की इस विशेष उपस्थिति से खैरथलवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। ‘विदेशी रसोई’ की यह पहल न सिर्फ शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं लाएगी, बल्कि स्थानीय रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।
मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c
इसी तरह की रोमांचक स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html


