समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को ही मिलेगा खरीफ सीजन का नया ऋण
कठूमर। ग्राम सेवा सहकारी समिति गारु ने अपने समस्त सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि रवि सीजन के तहत लिए गए अल्पकालीन फसली ऋण को जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून 2026 निर्धारित की गई है।
समिति सचिव ने जानकारी दी कि जिन किसानों पर समिति का ऋण बकाया है, वे निर्धारित तिथि से पहले अपना फसली ऋण जमा कर दें। समय पर ऋण चुकाने वाले सदस्य ही आगामी खरीफ सीजन के लिए नया फसली ऋण प्राप्त करने के पात्र होंगे।
27 जून के बाद लगेगा ब्याज और पेनल्टी
समिति के अनुसार 27 जून 2026 के बाद ऋण की निर्धारित अवधि समाप्त हो जाएगी। इसके पश्चात बकाया राशि पर नियमानुसार अतिरिक्त ब्याज एवं पेनल्टी लगनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में होने वाले आर्थिक नुकसान के लिए संबंधित सदस्य स्वयं जिम्मेदार होंगे।
किसानों से समय पर ऋण जमा करने की अपील
समिति प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे समय रहते समिति कार्यालय पहुंचकर अपना बकाया फसली ऋण जमा करें। इससे वे बिना किसी बाधा के खरीफ सीजन के लिए नया ऋण प्राप्त कर सकेंगे और समय पर खेती की तैयारियां पूरी कर पाएंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

