दीक्षा दिवस पर गुरु गौरवोत्सव महोत्सव में होंगे अभिषेक, प्रवचन, विधान और भक्ति कार्यक्रम
अलवर। अपनाघर शालीमार स्थित भगवान वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में 18 जुलाई को गुरु गौरवोत्सव महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन परम पूज्य आचार्य संत शिरोमणि 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होगा।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम परम पूज्य मुनि श्री 108 सौम्यसागर जी महाराज ‘ससंघ’ एवं मुनि श्री 108 विश्यनसागर जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहने की संभावना है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा से होगी। इसके बाद मंगलाचरण, चित्र अनावरण, गुरु स्मरण, गुरु पूजन, संगीतमय भक्ति, मंगल प्रवचन तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम को गुरु भक्ति महाआरती, शंका समाधान और गुरु भक्ति के विशेष आयोजन होंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज एवं विधान पूजन की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन में सकल दिगंबर जैन समाज सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों के शामिल होने की अपेक्षा है।
इस आयोजन का संचालन प्रबंध समिति भगवान वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर एवं श्री वासुपूज्य महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

