असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं
जयपुर। भजनलाल शर्मा मंगलवार को गुवाहाटी में आयोजित असम के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समारोह के दौरान अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार असम में सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी और विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात कर दी बधाई
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


