बढ़ती कीमतों के विरोध में आरआर सर्किल पर नुक्कड़ नाटक, नेताओं के पुतले जलाए
अलवर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर सोमवार को शहर के आरआर सर्किल पर छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए लोगों को महंगाई के मुद्दे पर जागरूक करने का प्रयास किया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, भूपेंद्र यादव तथा संजय शर्मा के खिलाफ नाराजगी जताई। छात्रों का कहना था कि गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है और गरीब व मध्यम वर्ग पर इसका सबसे अधिक असर पड़ रहा है।
इस मौके पर दीनबंधु शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता को गुमराह कर रही है और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की कीमतों से आम लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है।
नुक्कड़ नाटक के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, संजय शर्मा और भूपेंद्र यादव के पुतले दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


