कशिश 99.17% अंकों के साथ प्रदर्शन से बढ़ाया क्षेत्र का मान
गोविंदगढ़। क्षेत्र के नव दिशा पब्लिक स्कूल की छात्रा कशिश खंडेलवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कशिश की इस सफलता से परिजनों और स्कूल स्टाफ में उत्साह देखने को मिला। उनके पिता संजय खंडेलवाल और माता चांदनी खंडेलवाल ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि कशिश शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई है।
विद्यालय प्रशासन ने भी कशिश को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि कशिश की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
कशिश की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उसे लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


