More
    Homeदेशगोसाबा में खूनी खेल: घर लौट रहे TMC कार्यकर्ता को मारी गोली

    गोसाबा में खूनी खेल: घर लौट रहे TMC कार्यकर्ता को मारी गोली

    गोसाबा में देर रात हमला, गोली लगने से गंभीर घायल—राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। इसी बीच दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा क्षेत्र में रविवार देर रात तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सक्रिय कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला होने से इलाके में तनाव बढ़ गया है।

    घायल कार्यकर्ता की पहचान दिव्येंदु गायेन के रूप में हुई है, जिन्हें अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर निशाना बनाया। घटना उस समय की है जब वे रविवार रात करीब 11 बजे पार्टी का काम निपटाकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।

    बताया जा रहा है कि शंभूनगर ग्राम पंचायत के भूपेंद्रपुर इलाके में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले में एक गोली उनके दाहिने पैर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

    फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत उन्हें कैनिंग सब-डिविजनल अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोलकाता के चित्तरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

    इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस ने इस हमले को साजिश करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

    दिव्येंदु के साथियों के अनुसार, वे एक चुनावी सभा से लौट रहे थे, तभी यह हमला हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here