More
    Homeराजस्थानअलवरगौ सवामनी में परशुराम जयंती पर मंत्री संजय शर्मा की सहभागिता

    गौ सवामनी में परशुराम जयंती पर मंत्री संजय शर्मा की सहभागिता

    गौ सवामनी कार्यक्रम में जयंती का उत्साह, गौ सेवा और धर्म रक्षा का दिया संदेश

    अलवर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शिरकत कर गौ सेवा का संदेश दिया। विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित गौ सवामनी कार्यक्रम में मंत्री ने गौ माता को चारा खिलाया और पशु सेवा के महत्व को रेखांकित किया।

    इस दौरान मंत्री शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत आरती की तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और संपन्नता की कामना की।

    अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम अन्याय और अनाचार के विरुद्ध संघर्ष और धर्म रक्षा के प्रतीक हैं। उनके आदर्श, त्याग, तप और शौर्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि इस पावन जयंती पर हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और अन्याय के खिलाफ निर्भीकता से खड़े होने का संकल्प लेना चाहिए।

    मंत्री ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है और हमारे शास्त्रों में गोसेवा को सर्वोपरि बताया गया है। उन्होंने कहा कि सच्चे भाव से गौ सेवा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    कार्यक्रम में प्रकाश अडिचवाल, ऋषिराज शर्मा, पं. राजेन्द्र शर्मा, पीयूष जाडला, धर्मेन्द्र शर्मा, हरिओम शर्मा, दौलतराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here