More
    HomeRashifalसाप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026

    साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026

    साप्ताहिक राशिफल
    20  से 26 अप्रैल 2026

    सीमा वधावन, ज्योतिषाचार्य 

    मेष राशि
    यह सप्ताह आपके लिए ऊर्जावान रहेगा परंतु आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ कार्य उलझे रहेंगे जिनको धीरे-धीरे सुलझाना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रखने के लिए बिना सोचे समझे खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु खान-पान का ध्यान रखें।प्रेम संबंधों में आपको थोड़ा नरमी से पेश आना चाहिए। नारंगी रंग आपके लिए शुभ रहेगा

    वृष राशि
    इस सप्ताह आप जितनी कम भाग दौड़ करेंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप हर जिम्मेदारी को अपने ऊपर न लें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में कोई दिखावा न करें एवं भरोसे को बढ़ाएं।ब्रोंज कलर आपके लिए लकी रहेगा।

    मिथुन राशि
    इस सप्ताह आपको कई योजनाएं बनाने की जगह किसी एक काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के भ्रम में ना रहे एवं अपनी बात को स्पष्ट कहै दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु मानसिक तनाव न ले।आर्थिक स्थिति को मजबूत रखने के लिए आप अनावश्यक खर्च न करें। प्रेम संबंधों में अपनी बात को स्पष्ट रूप से कह एवं अनुमान न लगाएं। हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    कर्क राशि
    इस सप्ताह आप बहुत इंट्यूटिव रहेंगे और सामने वाले की बात को बिना कहे समझ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा परंतु एक दिशा में कार्य करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मन को अच्छा रखें। प्रेम संबंधों में आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। ग्रे कलर आपके लिए शुभ रहेगा।

    सिंह राशि
    इस सप्ताह आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा परंतु अपने कार्य को दिखावे के साथ ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए योग आदि करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रखने के लिए अनावश्यक खर्च न करें। गोल्डन कलर आपके लिए लकी रहेगा।

    कन्या राशि
    इस सप्ताह आपका हर कार्य बहुत व्यवस्थित ढंग से होगा। कार्य क्षेत्र में आप अपना हर बचा हुआ काम निपट ले और उसे ज्यादा सुधारने की कोशिश ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु सोच समझकर खाएं पिएं । आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आप निवेश कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए मधुर शब्दों का चयन कीजिए। क्रीम कलर आपके लिए शुभ रहेगा

    तुला राशि
    सप्ताह आपको शांति से काम लें एवं स्वयं को दुख पहुंचाना बंद कीजिए। कार्य क्षेत्र में किसी भी बात को आधा अधूरा ना छोड़े एवं स्पष्टता से काम करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए योग एवं मेडिटेशन करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रखने के लिए अनावश्यक खरीदारी ना करें। प्रेम संबंधों में अगर आपको कुछ उलझन लग रही है तो उसे स्पष्ट रूप से अपने पार्टनर से कहें। गुलाबी रंग आपके लिए लकी रहेगा

    वृश्चिक राशि
    इस सप्ताह आपका दिमाग बहुत ही तीव्र रहेगा और आप लोगों की बातों को पढ़ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपने हर कार्य की घोषणा न करें एवं योजना बनाकर चलें स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु भरपूर नींद ले। आर्थिक स्थिति सामान्य रखने के लिए किसी को भी उधार ना दें। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। भूरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    धनु राशि
    इस सप्ताह आपके सामने कई प्रकार की नई चीजे आएगी । कार्यक्षेत्र में कई नए अफसर मिलेंगे जिनको आप सतर्कता से अपनाएं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी एवं आपको खुशी मिलेगी। इंडिगो रंग आपके लिए लकी रहेगा।

    मकर राशि
    इस सप्ताह आप हर कार्य को अपने हाथ में ना लें एवं शांत रहें। कार्यक्षेत्र में उस कार्य को करें जो आपके लिए जरूरी है अन्यथा दबाव आ सकता है। आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए निवेश आदि करें। स्वास्थ्य के लिए ज्यादा भागदौड़ ना करें अन्यथा आपको थकान महसूस हो सकती है। ग्रे रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    कुंभ राशि
    इस सप्ताह आप बहुत सकारात्मक रहेंगे एवं नए कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने कार्य को ज्यादा ना उलझाएं एवं सरलता से कार्य करें। आर्थिक स्थिति व्यवस्थित रखने के लिए अनावश्यक खरीदारी ना करें
    स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मानसिक तनाव न ले। प्रेम संबंधों में आप बातचीत बनाकर रखें अन्यथा दूरी हो सकती है। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    मीन राशि
    इस सप्ताह आप भावनात्मक रूप से कमजोर रहेंगे इसीलिए हर बात को सच न माने। कार्य क्षेत्र में हर कार्य को आप लिखित रूप में करें एवं स्पष्ट योजनाएं बनाएं। आर्थिक स्थिति अच्छी है परंतु अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु आराम भी करें। प्रेम संबंधों में आपकी उम्मीदें पूरी नहीं होगी इसीलिए आपको अपनी हर बात कह देनी चाहिए। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here