More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के चलते अटल जन सेवा शिविर की...

    ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के चलते अटल जन सेवा शिविर की जनसुनवाई स्थगित

    सेवा शिविरों की प्राथमिकता के चलते जून-जुलाई की जनसुनवाई नहीं होगी आयोजित

    अलवर। जिले में 15 जुलाई तक संचालित किए जा रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 को देखते हुए जून एवं जुलाई माह में प्रस्तावित जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय तथा ग्राम पंचायत स्तरीय अटल जन सेवा शिविर की जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से आमजन को स्थानीय स्तर पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए जून और जुलाई माह की नियमित अटल जन सेवा शिविर जनसुनवाई फिलहाल नहीं होगी।

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रशासन का पूरा फोकस ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करने पर है।

    जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here