डायलिसिस सेवाओं का लाभ माँ योजना व आर.जी.एच.एस. मरीजों सहित अन्य रोगियों को भी मिलेगा
मिशनसच न्यूज, अलवर। शहर के एन.ई.बी. स्थित मित्तल हॉस्पिटल में 4 फरवरी 2026 से माँ योजना एवं आर.जी.एच.एस. के मरीजों के लिए लेटेस्ट तकनीक की डायलिसिस मशीनों से निःशुल्क उपचार सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है। इस नई व्यवस्था से किडनी रोगियों को आधुनिक उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
मित्तल हॉस्पिटल के निदेशक एवं सीनियर फिजिशियन डॉ. एस.सी. मित्तल ने बताया कि माँ योजना एवं आर.जी.एच.एस. के मरीजों को उपचार के दौरान आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए निप्रो कंपनी की लेटेस्ट वर्जन की नई डायलिसिस मशीनें खरीदी गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से उपचार अधिक सुरक्षित, सटीक और आरामदायक होगा, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक अल्का मित्तल ने बताया कि नई मशीनों के साथ ही अस्पताल में नए नेफ्रोलॉजिस्ट की सेवाएं भी शुरू की गई हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं रविवार को डॉ. कवीश शर्मा के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे, जिससे मरीजों को नियमित परामर्श और बेहतर देखभाल मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा केवल माँ योजना एवं आर.जी.एच.एस. के मरीजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अन्य सभी प्रकार के मरीज भी इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। अस्पताल में उपलब्ध कैशलेस टीपीए एवं अन्य कैशलेस कंपनियों के माध्यम से भी उपचार की सुविधा मिलेगी। साथ ही बिना कार्ड धारकों को भी डायलिसिस मशीनों का लाभ दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अलवर जिले के मरीजों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता न पड़े।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


