पुरुषार्थी समिति की पहल में सेवा, निःशुल्क टैंकर सुविधा का शुभारंभ
अलवर। भीषण गर्मी के चलते आमजन को राहत देने के उद्देश्य से अलवर में पुरुषार्थी समिति द्वारा निःशुल्क पेयजल टैंकर सेवा की शुरुआत की गई। इस जनहितकारी पहल का शुभारंभ गुरुद्वारा सुखधाम, बस स्टैंड रोड से रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने नारियल फोड़कर एवं टैंकर को हरी झंडी दिखाकर किया।
कार्यक्रम का आयोजन समिति के जिलाध्यक्ष कुलदीप कालरा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
जरूरतमंदों के लिए सेवा, पेयजल टैंकर की विशेष व्यवस्था
समिति के मीडिया समन्वयक विशाल गांधी ने बताया कि इस सेवा के तहत पहला टैंकर मूक प्राणियों के लिए बालाकिला क्षेत्र में भेजा गया, जबकि दूसरा टैंकर दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्चों के आश्रम (200 फुट रोड, नमन होटल के पास) पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया कि पेयजल संकट से जूझ रहे जरूरतमंद नागरिक समिति के मोबाइल नंबर 9982148422, 9352419898 और 7976242277 पर संपर्क कर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
विधायक का संदेश, पेयजल सेवा को सराहा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुखवंत सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के समय निःशुल्क पेयजल सेवा आमजन के लिए बेहद उपयोगी है और यह समाज सेवा की उत्कृष्ट मिसाल है।
जनसहयोग से सेवा, पेयजल अभियान रहेगा जारी
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजनों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक का स्वागत-अभिनंदन किया गया तथा विभिन्न राज्यों में राजनीतिक सफलता पर मिठाई वितरण और आतिशबाजी भी की गई।
समिति अध्यक्ष कुलदीप कालरा ने बताया कि ग्रीष्मकाल के दौरान यह सेवा निरंतर जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। अंत में महासचिव राजेश मक्कड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


