More
    Homeराजस्थानअलवरग्राम रथ अभियान से अलवर में बढ़ रही जागरूकता, गांवों तक पहुंच...

    ग्राम रथ अभियान से अलवर में बढ़ रही जागरूकता, गांवों तक पहुंच रहीं सरकारी योजनाएं

    ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीणों को 13 विभागों की योजनाओं की दी जा रही जानकारी

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित ग्राम रथ अभियान अलवर जिले में ग्रामीण विकास और जनजागरूकता का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम विकास रथ सुदूर ढाणियों और गांवों तक पहुंचकर ग्रामीणों को सरकार के 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

    अभियान के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोक कलाकार संध्या चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। चौपालों में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन और अन्य विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी सरल भाषा में दी जा रही है।

    पूर्व विधायक जयराम जाटव भी ग्रामीण क्षेत्रों में रथ के साथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। वे चौपालों में बैठकर ग्रामीणों को कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की बारीकियां समझा रहे हैं, जिससे लोगों में योजनाओं को लेकर जागरूकता बढ़ रही है।

    ग्राम रथ के साथ लगाई गई सुझाव पेटिका भी ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। ग्रामीण इसमें अपनी समस्याएं और विकास संबंधी सुझाव लिखकर डाल रहे हैं, जिससे प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों को पंपलेट और ब्रोशर जैसी प्रचार सामग्री भी वितरित की जा रही है।

    संध्या चौपालों में कला जत्था के कलाकार लोकगीत, नुक्कड़ नाटक और संगीत के माध्यम से योजनाओं की जानकारी रोचक तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। पारंपरिक लोक कला के जरिए दी जा रही जानकारी ग्रामीणों को आकर्षित कर रही है और योजनाओं के प्रति सकारात्मक माहौल बना रही है।

    ग्राम रथ अभियान के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और जागरूकता की नई लहर देखने को मिल रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here