More
    Homeराजस्थानअलवरग्राम विकास रथ से गांवों में जागरूकता की लहर, जनप्रतिनिधि पहुंच रहे...

    ग्राम विकास रथ से गांवों में जागरूकता की लहर, जनप्रतिनिधि पहुंच रहे चौपालों तक

    ग्राम विकास रथ अभियान में जनप्रतिनिधि और लोक कलाकार योजनाओं की जानकारी देकर बढ़ा रहे जागरूकता

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए संचालित ‘ग्राम विकास रथ’ अभियान जिले के सुदूर ढाणियों और गांवों तक पहुंचकर ग्रामीणों को सरकार के 13 विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहा है। अभियान के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोक कलाकार भी ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    जनप्रतिनिधि आपके द्वार, खुशहाल होगा ग्रामीण परिवार

    केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान में जनप्रतिनिधि केवल जानकारी का प्रसार ही नहीं कर रहे, बल्कि ग्रामीणों को जागरूक रहकर योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। पूर्व विधायक जयराम जाटव स्वयं ग्राम रथ के साथ गांव-गांव पहुंचकर चौपालों में ग्रामीणों को कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की बारीकियां समझा रहे हैं।

    सुझाव पेटिका बनी ग्रामीणों की आवाज

    ग्राम रथ के साथ एक सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं और गांव के विकास से जुड़े सुझाव लिखकर डाल रहे हैं। इससे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है।

    गीत-संगीत के जरिए योजनाओं का प्रचार

    ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित संध्या चौपालों में कला जत्था के कलाकार लोकगीत, नुक्कड़ नाटक और संगीत के माध्यम से मनोरंजक तरीके से योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, जिससे ग्रामीण काफी प्रभावित हो रहे हैं।

    रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित संध्या चौपाल के दौरान रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक रहकर उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

    ग्राम विकास रथ अभियान के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता और विकास की नई लहर देखने को मिल रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here