More
    Homeराजस्थानअलवरग्राम-2026 की तैयारियों को लेकर अलवर जिले में विशेष शिविर आयोजित

    ग्राम-2026 की तैयारियों को लेकर अलवर जिले में विशेष शिविर आयोजित

    ग्रामीण उत्थान शिविरों के माध्यम से किसानों व ग्रामीणों को मिलेंगी योजनाओं की सौगात

    मिशनसच न्यूज, अलवर। राज्य सरकार द्वारा ग्राम-2026 (ग्लोबल राजस्थान एग्री-टेक मीट-2026) की तैयारियों एवं ग्रामीण उत्थान को गति देने के उद्देश्य से अलवर जिले के गिरदावर सर्किलों पर एक दिवसीय विशेष ग्रामीण उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को जिले के विभिन्न उपखण्डों में आयोजित होंगे।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 31 जनवरी को उपखण्ड रैणी के गिरदावर सर्किल डेरा, उपखण्ड अलवर के गिरदावर सर्किल शाहपुर, उपखण्ड राजगढ़ के गिरदावर सर्किल टहला, उपखण्ड लक्ष्मणगढ़ के गिरदावर सर्किल दीनार, उपखण्ड गोविंदगढ़ के गिरदावर सर्किल नसवारी, उपखण्ड थानागाजी के गिरदावर सर्किल सालेटा, उपखण्ड कठूमर के गिरदावर सर्किल रौनीजाथान तथा रामगढ़ उपखण्ड के गिरदावर सर्किल धनेटा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    इसी प्रकार 1 फरवरी को उपखण्ड रैणी के गिरदावर सर्किल माचाड़ी, उपखण्ड अलवर के गिरदावर सर्किल कस्बाडहरा, उपखण्ड राजगढ़ के गिरदावर सर्किल राजपुरबड़ा, उपखण्ड लक्ष्मणगढ़ के गिरदावर सर्किल खोहरा मलावली, उपखण्ड थानागाजी के गिरदावर सर्किल समरा, उपखण्ड कठूमर के गिरदावर सर्किल बड़ोदाकान तथा रामगढ़ उपखण्ड के गिरदावर सर्किल बाम्बोली में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

    शिविरों में होंगे ये प्रमुख कार्य

    जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा तारबंदी, डिग्गी, पाइपलाइन, फार्म पॉण्ड, ड्रिप व फव्वारा सिंचाई, प्लास्टिक मल्च, सौर पंप संयंत्र की स्वीकृतियां, बैलों से खेती पर 30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि, फसल बीमा, एमएसपी की जानकारी, आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण तथा बीज एवं मिनी किट वितरण का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही ग्राम-2026 में कृषकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

    कृषि विपणन विभाग द्वारा पीएमएफएमई के आवेदन तैयार करने, मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के आवेदनों का निस्तारण तथा किसान विश्राम स्थल निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री किसान निधि डीबीटी, किसान क्रेडिट कार्ड, सहकारी ऋण योजनाओं, एनसीओएल-एनसीईएल सदस्यता एवं नवीन गोदाम निर्माण से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

    पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में पंजीकरण, पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु आहार व खनिज मिश्रण वितरण तथा गौशाला विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध समितियों का पंजीकरण, नवीन सदस्यता, सरस बूथ व मार्ट आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गृह प्रवेश, स्वामित्व कार्ड वितरण, ग्राम सभाओं का आयोजन तथा विकसित भारत-जी राम जी योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन, उद्योग, जल संसाधन एवं ऊर्जा विभाग द्वारा संबंधित योजनाओं के अंतर्गत आवेदन एवं कार्यवाही की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here