More
    Homeराजस्थानअलवरसर्व समाज की बैठक में विराट हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा तय

    सर्व समाज की बैठक में विराट हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा तय

    किशनगढ़ बास में सम्मेलन आयोजन को लेकर समितियां गठित, प्रचार-प्रसार पर जोर

    मिशनसच न्यूज, किशनगढ़ बास। विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को किशनगढ़ बास के मुख्य बाजार स्थित संत कंवर राम हरि मंदिर (गुरुद्वारा) परिसर में सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी मदनलाल गुप्ता ने की। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर मंच व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, प्रसाद वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

    प्रचार-प्रसार प्रमुख मुकेश सोनी एवं मानसिंह यादव ने बताया कि 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर यह सर्व समाज की बैठक आहूत की गई। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आगे बढ़कर सहयोग राशि देने की घोषणा की।

    दशहरा मैदान में प्रस्तावित सम्मेलन को लेकर सुनील गुप्ता (खैरथल) ने विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष मदनलाल गुप्ता (तीतरका वाले), वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेलाल गुप्ता, प्रेमचंद सोनी, सूरजभान बंजारा एवं धीरज अग्रवाल को बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कुंजीलाल अग्रवाल को सौंपी गई, जबकि सचिव जयपाल यादव तथा प्रचार मंत्री मानसिंह यादव नियुक्त किए गए। समिति में समाज के अन्य गणमान्य लोगों को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सम्मेलन से पूर्व कस्बे के विभिन्न प्रमुख मंदिरों से महिलाओं द्वारा ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। ध्वज यात्रा में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई। वहीं पुरुष वर्ग द्वारा ढोल-बाजों के साथ वाहन रैली निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए संगम रूप में दशहरा मैदान (अलवर रोड) पहुंचेगी।

    बैठक में पूज्य सिंधी पंचायत के मुखी गोकुल दास, संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष परमानंद लखयाणी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल, पेंशनर्स समाज अध्यक्ष सुल्तान सिंह यादव, पूर्व प्रधान विनय व्यास, भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी विश्वास यादव, किशनगढ़ पीजी कॉलेज के चेयरमैन उमेश कांत वशिष्ठ सहित मदनलाल अग्रवाल, हरमेश खुराना, जनेश भूटानी, संतोष अग्रवाल, मनोज व्यास, सतीश गुप्ता, सुरेश मित्तल, रिंकेश गुप्ता, अनिल खुराना सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here